{"_id":"5fa570fe2a0444593d3d4882","slug":"union-minister-jitendra-singh-says-no-political-party-in-india-can-ever-afford-to-restore-article-370-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी का भार कोई राजनीतिक दल नहीं उठा सकता: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी का भार कोई राजनीतिक दल नहीं उठा सकता: जितेंद्र सिंह
Fri, 06 Nov 2020 09:21 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की फिर से बहाली का भारत कोई राजनीति दल नहीं उठा सकता है। स्वायत्ता या स्वशासन की बात कुछ विपक्षी दल सिर्फ उस समय उठाते हैं, जब वे सत्ता से बाहर होते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से दिए गए बयानों पर निशाना साधते हुए यह बातें कहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि देश में कोई भी राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली वहन नहीं कर सकता। इन नेताओं की ओर से दिए गए निराधार बयान, केवल अपनी जमीन बचाने का एक उत्साही कदम है जोकि बड़ी तेजी से इनके पैरों के नीचे से खिसक रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती भी दी और कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत एवं दृढ़ संकल्प है तो उसे जम्मू-कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में इस नारे के साथ उतरना चाहिए कि यदि केंद्र में उसकी सरकार बनी तो अनुच्छेद 370 की बहाली करेगी।
विज्ञापन
कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को जम्मू-कश्मीर के लोगों को इस बारे में अपनी सफाई देनी चाहिए कि फारूक अब्दुल्ला ने उस समय मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना क्यों उचित नहीं समझा, जब तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की सरकार के स्वायत्ता संबंधी प्रस्ताव को केंद्र की तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि केवल इतना ही नहीं, उनके बेटे भी वाजपेयी सरकार में मंत्री बने रहे।