फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Jitendra Singh says lateral entry into government jobs taking place since 1060s

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले: 1960 के दशक से सरकारी नौकरियों में हो रही हैं लेटरल इंट्री के जरिए नियुक्तियां

Fri, 15 Oct 2021 09:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Oct 2021 09:10 PM IST
सार

सरकारी नौकरियों में लेटरल इंट्री को लेकर केंद्री मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह 1960 के दशक से होता आ रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh says lateral entry into government jobs taking place since 1060s
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी नौकरियों में 'लेटरल इंट्री' 1960 के दशक से होती रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नई प्रतिभाओं को सामने लाना और मानव संसाधन की उपलब्धता को बढ़ाना है। 'लेटरल इंट्री' निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सरकार में नियुक्ति को कहा जाता है।

विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से लेटरल इंट्री भर्तियां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की उचित चयन प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसकी चयन प्रक्रिया को संस्थागत बनाने और अधिक उद्देश्यपूर्ण बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 
विज्ञापन


हाल ही में सरकार में संयुक्त सचिवों और निदेशकों के पदों पर 31 उम्मीदवारों की लेटरल भर्ती की सिफारिश की गई है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे उल्लेखनीय लेटरल इंट्री नियुक्ति 1972 में मनमोहन सिंह को मुख्य आर्थिक सलाहकार और 1976 में वित्त मंत्रालय में सचिव बनाकर हुई थी, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed