फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Union Minister Jitendra Singh claims number of startups in the country has increased 300 times in 10 years

Startups In India: देश में 10 साल में 300 गुना बढ़ी स्टार्टअप की संख्या, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा

Mon, 29 Apr 2024 06:54 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Apr 2024 06:54 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र भारत के पास है। खास बात है कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न का घर है।

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh claims number of startups in the country has increased 300 times in 10 years
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 10 साल में देश में स्टार्टअप की संख्या करीब 300 गुना बढ़ी है। 2014 में देश में करीब 350 स्टार्टअप थे।

विज्ञापन


कार्मिक राज्य मंत्री ने रविवार को कहा, आज वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र भारत के पास है। खास बात है कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न का घर है। यूनिकॉर्न उन स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है, जिनका मूल्यांकन एक अरब डॉलर से ज्यादा होता है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा, मोदी सरकार के आने के बाद से अंतरिक्ष क्षेत्र पर ज्यादा जोर दिया है। इसे निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद से करीब चार वर्षों में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या इकाई अंक से बढ़कर तिहरे अंकों में पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल बनेंगे चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
सिंह ने कहा, मोदी सरकार के प्रयासों से देश 10 साल से कम अवधि में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब रहा। उम्मीद है कि इस साल हम चौथी व मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी बन जाएंगे। सरकार ने 2047 तक भारत को दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।


रोजगार सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं
स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देश के युवाओं को पीएम के रूप में मोदी ने यह समझाने का प्रयास किया कि रोजगार सिर्फ सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है। उन्होंने आजीविका के नए तरीकों को बढ़ावा दिया है, जो सरकारी नौकरी से अधिक आकर्षक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed