फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Irani slammed Rahul Gandhi over absence of their and IUML flags in Congress roadshow

Wayanad: 'अगर समर्थन से शर्म महसूस हो रही...', राहुल गांधी के रोड शो से गायब रहे IUML के झंडे पर स्मृति ईरानी

Thu, 04 Apr 2024 01:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 01:54 PM IST
सार

इस बार कांग्रेस पर सवाल इसलिए खड़े हो गए हैं क्योंकि साल 2019 में जब इस निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो हुआ था तब आईयूएमएल के झंडे कांग्रेस से ज्यादा दिखाई दे रहे थे। जबकि इस बार न तो कांग्रेस और न ही आईयूएमएल के झंडे दिखाई दिए।
 

विज्ञापन
Union Minister Irani slammed Rahul Gandhi over absence of their and IUML flags in Congress roadshow
स्मृति ईरानी, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

वायनाड लोकसभा सीट को लेकर राजनीति गर्मा गई है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाजपा नेता कें सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा के बीच चुनावी जंग है। इस बीच, कल राहुल गांधी ने यहां रोड शो किया था, जो अब उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसे लेकर भाजपा लगातार हमलावर हो रही है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल अपनी सहयोगी आईयूएमएल के लिए 'शर्मिंदा' हैं। 

विज्ञापन


यह है मामला
वायनाड लोकसभा सीट पर हमेशा ही सबकी निगाह होती है। इस बार कांग्रेस पार्टी पर सवाल इसलिए खड़े हो गए हैं क्योंकि साल 2019 में जब इस निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो हुआ था तब आईयूएमएल के झंडे कांग्रेस से ज्यादा दिखाई दे रहे थे। जबकि इस बार न तो कांग्रेस और न ही आईयूएमएल के झंडे दिखाई दिए।
विज्ञापन


अगर शर्म आ रही तो समर्थन ठुकरा दें
केरल भाजपा प्रमुख और वायनाड से उम्मीदवार के. सुरेंद्रन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। के सुरेंद्रन के नामांकन से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुरेंद्रन के समर्थन में वायनाड में रोड शो भी किया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को लेकर शर्म महसूस करते हैं तो उन्हें उसका समर्थन ठुकरा देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान की शपथ का भी उल्लंघन किया
अमेठी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाले केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस पर भी हैरानी जताई कि उन्होंने (राहुल गांधी) कथित तौर पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि उसका समर्थन स्वीकार करके राहुल ने नामांकन दाखिल करने के दौरान ली गई संविधान की शपथ का भी उल्लंघन किया है।


उन्होंने यह भी सवाल किया कि इंडिया ब्लॉक की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है और क्या राहुल उस पद के लिए उन लोगों की पसंद हैं। 

इसकी मंशा लूटने की
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें न कोई नेता है और न ही कोई नीति है। इसकी मंशा लूटने की है, जिससे आम जनता अवगत है। स्मृति ईरानी ने यह भी दावा किया कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और वाम दलों के बीच ही मुकाबला है, जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। इससे पूरा विपक्षी गठबंधन बिखर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed