फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Hegde, surrounded by controversies by seculating the secularists

केन्द्रीय मंत्री ने उड़ाया धर्मनिर्पेक्षतावादियों का मजाक, कहा- अब संविधान बदलना पड़ेगा

Tue, 26 Dec 2017 09:26 AM IST
एजेंसी / बंगलूरू
एजेंसी / बंगलूरू Updated Tue, 26 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Hegde, surrounded by controversies by seculating the secularists
अनंत कुमार हेगड़े
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने धर्मनिरपेक्षता वादियों का मजाक बना कर फिर विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों का अपने खानदान तक का पता नहीं है। यदि आप धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करते हैं, तो यह संदेह पैदा होता है कि आप कौन हैं? हेगड़े ने कहा कि वह संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसे बदलना पड़ेगा। पांच बार के लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेता संसदीय और राजनीतिक भाषा नहीं जानते हैं। दक्षिणी राज्य में कुछ ही महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है। 49 वर्षीय हेगड़े ने कहा कि एक नया चलन शुरू हो गया है, जिसमें लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि उन्हें खुशी होती यदि लोग खुद को गर्व से कहते कि वह मुस्लिम हैं या ईसाई हैं या लिंगायत, ब्राह्मण या हिंदू हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- धर्म निरपेक्ष संविधान और खूबियों ने देश के युवाओं को कट्टरवाद से बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कौशल विकास एवं एंटरप्रेन्योरशिप मंत्री ने कहा इससे कम से कम लोगों को अपने वंश के बारे में पता तो रहता है, लेकिन पता नहीं उन्हें क्या कहें, जो खुद को धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करते हैं। ऐसे लोगों को अपने खून का पता नहीं रहता और उनकी कोई पहचान नहीं होती। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह मैं आपके सामने शीश झुकाता हूं, क्योंकि आप अपने खून के बारे में सजग हैं। विवादों से हेगड़े का पुराना नाता है। हाल ही में सिद्धारमैया के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इससे पहले कथित रूप से इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ने पर उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed