फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Harsimrat Kaur Badal blames Sidhu was hugging the General who is killing our men

हरसिमरत ने लगाया नवजोत पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आरोप, सिद्धू ने दी सफाई

Thu, 29 Nov 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Harsimrat Kaur Badal blames Sidhu was hugging the General who is killing our men
हरसिमरत कौर-नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने पाकिस्तान से लौटकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है। हरसिमरत ने सिद्धू को पाकिस्तानी एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू उस जनरल से गले मिलते हैं जो हमारे लोगों को मारता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने उनके साथ तीन दिन तक समय बिताया है। यही नहीं आतंकी के साथ उनकी फोटो को पूरी दुनिया देख रही है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को ही भारत लौटे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मेरी करीब 5-10 हजार फोटो खीचीं गई हैं। वहां आने वाले सभी लोगों के साथ मेरी तस्वीरें हैं। मैं नहीं जानता हूं कि गोपाल चावला कौन है? 
विज्ञापन


बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सिद्धू की खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ बैठे होने की एक फोटो सामने आई है जिसके बाद एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू सूर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसिमरत ने कहा कि पाकिस्तान जाकर सिद्धू उनके एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी को सीधे तौर पर स्टैंड लेने के लिए कहा है और सिद्धू को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है। 

करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में भाग लेने गईं हरसिमरत कौर गुरुवार को स्वदेश लौट आई हैं। करतारपुर शिलान्यास से दौरान भावुक हुईं हरसिमरत ने भारत पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस पर पलटवार किया।


 
वहीं उन्होंने पूछा कि अभी तक सिद्धू वापस क्यों नहीं आए हैं? इस सबके पीछे कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री पाकिस्तान जाते हैं और वहां के सेना चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हैं और बाजवा हमारे लोगों को कश्मीर में मार रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले हरसिमरत कौर ने पाकिस्तान से लौटते हुए भी सिद्धू पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, 'मैंने नोटिस किया कि वहां सिद्धू को भारत से ज्यादा प्यार और अहमियत मिल रही थी। उनके वहां कुछ ज्यादा ही अच्छे संबंध हैं।'

शिलान्यास समारोह में भारत सरकार की तरफ से भाग लेने गईं थी कौर और हरदीप पुरी 

पाकिस्तान में आधारशिला रखने के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कौर और उनके कैबिनेट सहयोगी हरदीप सिंह पुरी बुधवार की शाम ही वापस लौट आए। दोनों केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पाकिस्तान सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी वहां मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed