फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Hardeep Singh Puri's dig at opposition over holding up copies of Constitution

Politics: 'सही समय पर हो रहा गलत काम', हरदीप पुरी ने संविधान की प्रतियां पकड़ने को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

Mon, 24 Jun 2024 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Jun 2024 10:58 PM IST
सार

Politics: संविधान की प्रति पकड़कर संसद के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने 1975 के आपातकाल का जिक्र किया। 

विज्ञापन
Union minister Hardeep Singh Puri's dig at opposition over holding up copies of Constitution
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधा। दरअसल, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संसद के बाहर संविधान की प्रतियों के साथ भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुरी ने कहा कि इनमें से कई नेताओं ने संविधान की प्रतियां उल्टी रखी हुई हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओ ने संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने संविधान की प्रतियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों का कहना है कि महताब की नियुक्ति सबसे वरिष्ठ सदस्य की नियुक्ति की परंपरा से हटकर है। लोकसभा स्पीकर का चुनाव 26 जून को होगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाली हैं। 
विज्ञापन


पुरी ने विपक्षी सांसदों के विरोध प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, यह क्या विडंबना है। जैसा कि चार्ली चैपलिन ने कहा था- यह सही समय पर गलत काम हो रहा है या यह तरीका दूसरा है? मंत्री ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें से कई ने संविधान की प्रतियां या तो उल्टी पकड़ी हुई हैं या कुछ के हात में सिलोफोन कवर अभी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह आपातकाल के 49 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर हुआ है। उन्होंने कहा, संविधान के लिए काला दिन (आपातकाल)और लोकतांत्रिक अधिकारों का निलंबन और उल्लंघन किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं लोगों के राजनीतिक पूर्वजों ने किया था, जो संविधान की प्रति के साथ अपनी निष्ठा दिखा रहे हैं।


उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल सभी भारतीयों को यह याद दिलाने का एक अच्छा समय है कि किस सरकार और नेता ने हमेशा संविधान को बरकरार रखा है। मंत्री ने कहा, इसे (संविधान) कमजोर करने, अराजकता पैदा करने और भारत को अस्थिर करने के सभी प्रयासों के खिलाफ इसका बचाव करना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed