{"_id":"5c6d1f9cbdec220bb35c3e5c","slug":"union-minister-giriraj-singh-slams-mehbooba-mufti-over-pulwama-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज की महबूबा को नसीहत, आस्तीन का सांप न बनें, भारत का खाती हैं तो भारत का गाएं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिरिराज की महबूबा को नसीहत, आस्तीन का सांप न बनें, भारत का खाती हैं तो भारत का गाएं
Wed, 20 Feb 2019 03:06 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती पर भड़के गिरिराज सिंह
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं महबूबा मुफ्ती को केवल इतना ही इतना ही कहना चाहूंगा, वो पाकिस्तान प्रेम करना छोड़ दें। भारत का खाती हैं, भारत का गाएं। आस्तीन का सांप न बनें।'
विज्ञापन
#WATCH Union Minister Giriraj Singh: Mai Mehbooba Mufti ko keval itna hi kehna chahunga, vo Pakistan prem karna chhod dein. Bharat ka khati hain, Bharat ka gayein. Aasteen ka saanp na banein. pic.twitter.com/EQQY7ihgbW
— ANI (@ANI) February 20, 2019विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि पाक प्रधानमंत्री को एक मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ऐसा इसलिए होना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल में ही पदभार संभाला है और पाक की पहले की हरकतों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर की गई बयानबाजियों को लेकर कमल हासन और नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला था। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया था कि नवजोत सिंह सिद्धू, कमल हासन और नसीरुद्दीन शाह पाकिस्तानी गजवा-ए-हिंद के लश्कर हैं। मालूम हो कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।