फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Giriraj Singh says, Rahul Gandhi is suffering from 'Adani phobia' news in hindi

BJP Vs Congress: 'अदाणी फोबिया से ग्रसित हैं राहुल गांधी', कांग्रेस नेता पर गिरिराज सिंह का करारा हमला

Thu, 21 Nov 2024 04:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

एक साल पहले हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से शुरू हुए विवाद के बाद अदाणी समूह पर नए आरोप लगे हैं। वहीं इन सब के बीच अमेरिकी अभियोजकों ने भी उद्योगपति गौतम अदाणी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और गौतम अदाणी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Union minister Giriraj Singh says, Rahul Gandhi is suffering from 'Adani phobia' news in hindi
'अडानी फोबिया' से ग्रसित हैं राहुल गांधी- गिरिराज सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से केंद्र सरकार और अदाणी समूह पर लगाए गए तमाम आरोपों पर भाजपा नेताओं की तरफ से पलटवार किया गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, राहुल गांधी 'अडानी फोबिया' से ग्रसित हैं। उन्हें जो लिख कर दिया जाता है वो केवल उसी को बोल रहे हैं।
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने क्या लगाए आरोप?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'अब ये साफ है कि अदाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है। मुझे हैरानी है कि अदाणी अभी तक देश में आजाद कैसे घूम रहे हैं?' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई देशों में अदाणी के प्रोजेक्ट की जांच चल रही है और अदाणी भ्रष्टाचार करके देश की प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 'नरेंद्र मोदी ने नारा दिया- एक हैं तो सेफ हैं। भारत में नरेंद्र मोदी और अदाणी एक हैं तो सेफ हैं। भारत में अदाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। यहां दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया जाता है लेकिन अदाणी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के आराम से बाहर घूम रहे हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पूछा- क्या राहुल गांधी ने रिपोर्ट पढ़ी है?
वहीं राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, अगर कांग्रेस किसी खास समूह को बहुत भ्रष्ट मानती है, तो वह तेलंगाना में उस समूह से चंदा क्यों लेती है? वह तेलंगाना में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश क्यों लेती है? जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में थी, तो उसे बड़े प्रोजेक्ट क्यों दिए गए? क्या राहुल गांधी ने रिपोर्ट पढ़ी है? रिपोर्ट में जिन राज्यों का जिक्र किया गया है, वे हैं ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, वहां किसकी सरकार थी। राहुल गांधी कह रहे हैं कि इंडी गठबंधन की राज्य सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त थीं
 

अमेरिकी अभियोजकों के अदाणी पर आरोप
उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अपने पक्ष में शर्तें रखने के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 21 अरब डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है।


अदाणी समूह का आरोपों पर जवाब
अदाणी समूह ने अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग की ओर से अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी के बयान के मुताबिक, सभी आरोप निराधार हैं। अदाणी समूह ने कहा, स्वयं अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि अभियोग में आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि वे दोषी साबित न हो जाएं। मामले में हरसंभव कानूनी सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed