फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Giriraj Singh said – match should not be held with Pakistan amid terrorist attacks, should be reconsidered

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर विवाद: गिरिराज सिंह बोले- आतंकी हमलों के बीच पाकिस्तान से मैच नहीं होना चाहिए

Sun, 17 Oct 2021 07:00 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 07:00 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh said – match should not be held with Pakistan amid terrorist attacks, should be reconsidered
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। गिरिराज सिंह कहा, 'जम्मू कश्मीर में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। लगातार पाकिस्तान समर्थित आतंकी घटनाएं बढ़ रही हैं। रिश्ते अभी अच्छे नहीं हैं। ऐसे समय भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।'
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा, 'देश में कांग्रेस गलत राजनीति कर रही है। राजस्थान में वाल्मीकि समाज और एससी-एसटी के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है और कांग्रेस इन मुद्दों पर बोलने की बजाय लखीमपुर में जाकर राजनीति कर रही है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed