सदानंद गौड़ा को मिला रसायन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, नरेंद्र सिंह तोमर देखेंगे संसदीय कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खान मंत्री नरेंद्र तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को रसायन व ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी सूचना में यह जानकारी दी गई।
भाजपा नेता अनंत कुमार के सोमवार को निधन के बाद यह कदम अनिवार्य हो गया था। वह दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति ने गौड़ा को उनके वर्तमान मंत्रालय के साथ ही रसायन व उर्वरक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी। जबकि तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।
Union Minister DV Sadananda Gowda assigned the additional charge of the Ministry of Chemicals & Fertilizers & Narendra Singh Tomar assigned the additional charge of the Ministry of Parliamentary Affairs, in addition to their existing portfolios. pic.twitter.com/uaN3RUnBxf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 13, 2018