{"_id":"5f2971858ebc3e3ce151dcf5","slug":"union-minister-dharmendra-pradhan-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव
Tue, 04 Aug 2020 08:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मंगलावर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।'
विज्ञापन
#COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूँ।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 4, 2020
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उनके कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और फिर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनका इलाज अभी चल ही रहा है। उन्होंने भी खुद ट्वीट करके संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा था, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'