फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Dharmendra Pradhan says those who are questioning approval of Vaccines are mentally retarded

वैक्सीन की मंजूरी पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया 'मंदबुद्धि'

Mon, 04 Jan 2021 06:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 04 Jan 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan says those who are questioning approval of Vaccines are mentally retarded
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter.com/dpradhanbjp

भारत सरकार की ओर से रविवार को कोरोना वायरस की दो वैक्सीनों को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दिए जाने के निर्णय पर खूब बवाल हुआ। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसे सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए उन्हें 'मंदबुद्धि' करार दिया है। 

विज्ञापन


प्रधान ने सोमवार को कहा, ‘जो मंदबुद्धि हैं और जिन्हें वैज्ञानिकों और भारत की शक्ति पर भरोसा नहीं है, वही ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं।’ प्रधान का बयान तब आया है, जब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तीसरे चरण का परीक्षण जारी रहने के बावजूद भारत बायोटेक के टीके को सीमित आपात इस्तेमाल को लेकर मंजूरी देने पर आशंकाएं जाहिर की हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कांग्रेस और उसके नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘ये वैक्सीन भारतीय कंपनियों और हमारे वैज्ञानिकों की खास उपलब्धियां हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत किया है। कुछ मंदबुद्धि लोग कभी ठीक नहीं होंगे, खासकर कांग्रेस का नेतृत्व, जिन्हें हर चीज में गड़बड़ी दिखती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत नगर निगम के प्रवासी प्रकोष्ठ का उद्घाटन करने यहां आए प्रधान ने नए कृषि कानूनों का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि इनकी बदौलत कृषि क्षेत्र में निवेश आएगा और किसानों को उनकी उपज की बेहतर कीमत मिलेगी। बता दें कि किसान महीने भर से भी ज्यादा समय से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।


सरकार ने दो वैक्सीनों के आपात उपयोग की दी है अनुमति
रविवार को भारत सरकार ने एक साथ दो वैक्सीनों (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) के आपात इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। 'कोविशील्ड' वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है, जबकि इसका उत्पादन भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है। वहीं, 'कोवैक्सीन' को भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed