फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister call Rahul Gandhi dumb and gave advice not to mess with Narendra Modi

केंद्रीय मंत्री ने राहुल को बताया गूंगा, कहा- मोदी जी शेर हैं उनके सामने सवा-सेर ना बनें

Tue, 24 Apr 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Apr 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Union Minister call Rahul Gandhi dumb and gave advice not to mess with Narendra Modi
अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गूंगा कहा है और उन्हें संविधान की खिल्ली ना उड़ाने की हिदायत दी है। इसके अलावा गांधी को सलाह दी है कि वह सवा सेर बनने की कोशिश ना करें। राहुल गांधी को लेकर चौबे ने कहा कि राहुल जी सोचते हैं कि अपना वंशवाद चलता रहे, वो संविधान की खिल्ली ना उड़ाएं। मोदी जी शेर हैं उनके सामने सवा सेर बनने की कोशिश ना करें। लोकसभा में वो गूंगे क्यों रहते हैं। उनके भाषण में कोई तथ्य रहता है क्या?

विज्ञापन


चौबे ने आगे कहा कि अगली बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में इस देश के अंदर एक सशक्त और मजबूत एनडीए की सरकार बनेगी जिसे दो-तिहाई से ज्यादा का बहुमत मिलेगा। कांग्रेस चारों खाने चित होगी और श्मशान घाट जाने के लिए 4 आदमी भी नहीं मिलेंगे उनको।
विज्ञापन


राहुल ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई संविधान बचाओ रैली में शिरकत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा था कि यदि मुझे संसद में केवल 15 मिनट बोलने का मौका दिया जाए तो मोदी जी उनके सामने टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने पीएम की सोच दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि आज देश की हर एक संवैधानिक संस्थाओं में आरएसएस के लोगों को डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे यह पहली बार नहीं है जब अश्विनी चौबे अपने बयान की वजह से चर्चा में आए हैं। इससे पहले उन्होंने भागलपुर में दंगा भड़काने के आरोपी अपने बेटे अर्जित शाश्वत का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया है। भारत माता के नारे लगाना गलत नहीं है और मुझे अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने लोगों से पूछा था कि क्या मां भारत की बात करना गलत है? क्या वंदे मातरम कहना गलत है? इतना ही नहीं अपने बेटे के खिलाफ दर्ज मामले को उन्होंने विपक्ष की साजिश करार दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed