फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Bishwear Tudu accused of assaulting Odisha officers

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर पर अधिकारियों ने लगाया आरोप, बोले- कमरा बंद कर कुर्सी से पीटा

Sat, 22 Jan 2022 06:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बारीपदा
पीटीआई, बारीपदा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 06:21 AM IST
सार

पीड़ित अधिकारियों में से एक अधिकारी देबाशीष महापात्र ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। सरकारी अधिकारी का बयान सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Union Minister Bishwear Tudu accused of assaulting Odisha officers
केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु - फोटो : twitter

विस्तार

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर सरकारी अधिकारियों से मारपीट का आरोप लगा है। मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में ओडिशा सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मारपीट की है। साथ ही अधिकारियों को घायल कर दिया अब केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


हालांकि विश्वेश्वर टुडू नें अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। पीड़ित अधिकारियों में से एक अधिकारी देबाशीष महापात्र ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। सरकारी अधिकारी का बयान सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अधिकारियों को डांटा
केंद्रीय राज्य जल शक्ति और आदिवासी मामलों के मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने मयूरभंज जिले के जिला मुख्यालय शहर बारीपदा में पार्टी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक के लिए दो अधिकारियों को बुलाया था। शिकायत के अनुसार इस दौरान अधिकारी अपने साथ आधिकारिक फाइलें नहीं ले गए थे इसके बाद मंत्री को गुस्सा आ गया और मंत्री के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर उन्हें डांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी से मारना शुरू कर दिया
अधिकारी देबाशीष महापात्र ने कहा कि हमने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि हम ऐसे समय में उनके पास फाइलें नहीं ला सकते हैं जब पंचायत चुनाव के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, उन्होंने गुस्सा किया और सुनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और हमें कुर्सी से मारना शुरू कर दिया।


एक अधिकारी का बांया हाथ टूट गया
दोनों अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी है। पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हमले में देबाशीष महापात्रा का बांया हाथ टूट गया है। हालांकि टुडू ने दावा किया कि दोनों अधिकारियों ने पंचायत चुनाव से पहले मेरी छवि खराब करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed