{"_id":"5dcfee488ebc3e54d805fea0","slug":"union-minister-babul-supriyo-told-asaduddin-owaisi-second-zakir-naik-on-ayodhya-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबुल सुप्रियो ने ओवैसी को बताया दूसरा जाकिर नाइक, कहा- ज्यादा बोले तो हमारे पास है कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाबुल सुप्रियो ने ओवैसी को बताया दूसरा जाकिर नाइक, कहा- ज्यादा बोले तो हमारे पास है कानून
Sat, 16 Nov 2019 06:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 16 Nov 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तुलना जाकिर नाइक से की है। बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को कहा कि असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं। यदि वह आवश्यकता से अधिक बोलते हैं, तो हमारे देश में कानून और व्यवस्था है।
विज्ञापन
Union Minister Babul Supriyo in West Bengal: Asaduddin Owaisi is becoming second Zakir Naik. If he speaks more than required, then we do have law and order in our country. pic.twitter.com/X7JgOkCVxb
— ANI (@ANI) November 16, 2019विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी आयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि मस्जिद की जमीन का कोई सौदा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को इस पर विचार करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से भी चूक हो सकती है।
विज्ञापन
ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं कि उससे कोई चूक नहीं हो सकती। हम अपने कानूनी अधिकार के लिए लड़ रहे थे। हमें पांच एकड़ जमीन की खैरात नहीं चाहिए।'
उन्होंने कहा था कि अगर बाबरी मस्जिद नहीं टूटती तो सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला लेता? साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा चुनावों में इन चीजों का इस्तेमाल करेगी।