फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ashwini Vaishnav inaugurates Digital Payments Utsav, will showcase India transformational j

Digital Pay: अश्विनी वैष्णव ने किया डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ, देश की परिवर्तन यात्रा को करेगा प्रदर्शित

Fri, 10 Feb 2023 12:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 12:46 AM IST
सार

अश्विनी ने कहा कि 9 फरवरी से 9 अक्तूबर तक चलने वाले डिजिटल भुगतान उत्सव में हमारा ध्यान खासतौर से दुर्गम सुदूर स्थानों में रहने वालों को इसमें शामिल करने पर है। इनमें छोटे व्यापारी और रेढ़ी पट्टी वालों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Union Minister Ashwini Vaishnav inaugurates Digital Payments Utsav, will showcase India transformational j
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव और भारत की जी 20 अध्यक्षता के बीच सभी नागरिकों के लिए आसान और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान समाधानों तक पहुंच बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी है।

विज्ञापन


अश्विनी ने कहा, 9 फरवरी से 9 अक्तूबर तक चलने वाले डिजिटल भुगतान उत्सव में हमारा ध्यान खासतौर से दुर्गम सुदूर स्थानों में रहने वालों को इसमें शामिल करने पर है। इनमें छोटे व्यापारी और रेढ़ी पट्टी वालों को शामिल किया जाएगा। यह ऐसा अभियान है जो विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के साथ भारत के डिजिटल परिवर्तन की यात्रा को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन


अभियान का फोकस देश में खासतौर से लखनऊ, पुणे, हैदराबाद और बंगलूरू जैसे शहरों में जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) इवेंट के हिस्से के रूप में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर होगा।अश्विनी वैष्णव ने 2023 में डिजिटल क्रेडिट सिस्टम के पूर्ण रोलआउट के अपने दृष्टिकोण को भी साझा किया। उन्होंने एनपीसीआई को इस दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों की बड़ी सफलता की कामना की और डिजिटल क्रांति के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साझा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय भाषाओं में भी आएगा यूपीआई 123 पे
अश्विनी ने बताया कि यूपीआई 123 पे को स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराने के लिए मिशन भाषिनी- राष्ट्रभाषा अनुवाद मिशन और डिजिटल भुगतान एक साथ आए हैं। यह एक आम व्यक्ति को आवाज के माध्यम से अपनी स्थानीय भाषा इंटरफेस में भुगतान करने में सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed