फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag Thakur's allegation: Ahmedabad serial blasts link associated with SP leaders, why is Akhilesh Yadav silent on this?

अनुराग ठाकुर का आरोप: सपा नेताओं के साथ जुड़े थे अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के तार, इस पर चुप क्यों हैं अखिलेश?

Sat, 19 Feb 2022 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 03:00 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट के 49 दोषियों में एक मोहम्मद सैफ, सपा नेता शादाब अहमद का बेटा है, लेकिन अखिलेश उन पर चुप हैं।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur's allegation: Ahmedabad serial blasts link associated with SP leaders, why is Akhilesh Yadav silent on this?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट में कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में 49 लोगों को दोषी ठहराया है, जिसमें 38 को मौत की सजा सुनाई गई है। वहीं 11 लोगों को उम्र कैद मिली है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट के 49 दोषियों में एक मोहम्मद सैफ, सपा नेता शादाब अहमद का बेटा है, लेकिन अखिलेश उन पर चुप हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान शादाब अहमद और अखिलेश यादव की फोटो भी दिखाई। तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या अखिलेश ने उन्हें बिरयानी पर बुलाया था? 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट के तार सीधे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेता चुप हैं। ये चुप्पी एक बार फिर आतंकियों के संरक्षण की तरफ उंगली उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश की सोच 'मुंह में राम, बगल में आतंकवादी' वाली
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अखिलेश यादव की सोच 'मुंह में राम, बगल में आतंकवादी' वाली है। भारत की ये पहली पार्टी है जिसने 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह मुस्लिम युवाओं पर लगे आतंकवाद के आरोपों को हटा देंगे और उन्हें रिहा कर देंगे। सरकार बनने के बाद इन्होने अयोध्या, काशी में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के ऊपर से सारे मुकदमे वापस ले लिए थे। इसके अलावा लखनऊ, रामपुर समेत अन्य जिलों में हुए आतंकी हमलों के आरोपियों को भी इन्होंने बचाया था। ये समाजवादी नहीं समाज विरोधी हैं।'


आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम करती है सपा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम सपा करती है। सपा ने आजमगढ़ में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। 2012 के उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले सपा के घोषणा पत्र में सीधे-सीधे लिखा था कि मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आतंकवाद के जो मामले हैं उन्हें वापस लिया जाएगा और जिन पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ चार्जिज लगाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed