फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag Thakur launched the theme-logo and website of Youth 20 Summit

G20: अनुराग ठाकुर ने किया Y20 समिट के थीम-लोगो और वेबसाइट को लांच, यह बड़ी बात भी कही

Fri, 06 Jan 2023 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 06 Jan 2023 06:42 PM IST
सार

Y20 एक ऐसा मंच है जो युवाओं को G20 प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है। इसके साथ ही ये अनेक सिफारिशों को सामने लाता है जो G20 देशों के नेताओं को प्रस्तुत की जाती हैं।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur launched the theme-logo and website of Youth 20 Summit
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत ने बाली में वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रभावशाली समूह जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। ये अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास है। G20 के अंतर्गत कुल 11 एंगेजमेंट ग्रुप है। इस महीने से G20 के एंगेजमेंट ग्रुप की बैठकें भी शुरू होंगी। इससे पहले आज यानी छह जनवरी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी दिल्ली में Y20 समिट इंडिया के कर्टेन रेजर इवेंट में Y20 समिट की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन युवाओं और विश्व को हमारे विकास के तरीके को आकार देने के लिए समान रूप प्रदान करता है। मुझे आशा है कि आप हमें शिक्षित करने के लिए Y20 अवसर का उपयोग करेंगे। गौरतलब है कि भारत पहली बार Y20 समिट की मेजबानी कर रहा है। 
विज्ञापन


दो सत्रों में आयोजित हुआ कर्टेन रेजर इवेंट 
राजधानी दिल्ली में Y20 समिट इंडिया के कर्टेन रेजर इवेंट को दो सत्रों में बांटा गया है। पहले सत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने Y20 के लोगो , वेबसाइट और थीम का विमोचन किया। वहीं, दूसरे सत्र में पैनल डिस्कशन हुआ। ये पैनल चर्चा इस बात पर आधारित थी कि कैसे भारत एक महाशक्ति बनने के लिए अपनी युवा आबादी का दोहन कर सकता है। साथ ही इसमें पैनलिस्टों की व्यक्तिगत सफलता के पहलू पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि Y20 एक ऐसा मंच है जो युवाओं को G20 प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है। इसके साथ ही ये अनेक सिफारिशों को सामने लाता है जो G20 देशों के नेताओं को प्रस्तुत की जाती हैं। इस एंगेजमेंट ग्रुप की शुरुआत 2010 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed