Balasaheb Thackeray: जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, शिवसेना संस्थापक को बताया 'प्रखर राष्ट्रवादी नेता'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन किया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने बाला साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विस्तार
अमत शाह ने बाला साहेब को बताया 'प्रखर राष्ट्रवादी नेता'
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, 'प्रखर राष्ट्रवादी नेता आदरणीय बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। बालासाहेब ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के माध्यम से सबको सिखाया कि अनेक संघर्षों और कठिनाइयों के बाद भी कैसे अपनी विचारधारा और राष्ट्रहित के प्रति अडिग रहा जाता है। अपनी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए वे सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे।'
प्रखर राष्ट्रवादी नेता आदरणीय बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ।
बालासाहेब ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के माध्यम से सबको सिखाया कि अनेक संघर्षों और कठिनाइयों के बाद भी कैसे अपनी विचारधारा और राष्ट्रहित के प्रति अडिग रहा जाता है। अपनी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के… pic.twitter.com/rEZNllCy91विज्ञापन विज्ञापन— Amit Shah (@AmitShah) January 23, 2024
बता दें कि बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। लंबे समय तक शिवसेना, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही।
2019 में मतभेदों के कारण यह गठबंधन टूट गया। हालांकि, इसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई। उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन शिवसेना में फूट पड़ने के कारण यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाई। शिवसेना में विभाजन के साथ-साथ राज्य में सरकार भी गिर गई। एकनाथ शिंदे की अगुवाई में अलग हुए गुट ने भाजपा के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई।