फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur released the book Operation Ganga at his residence

Delhi: अनुराग ठाकुर बोले- संकट में भारत की ओर देखते हैं विश्व के देश, पोस्ट प्रोडक्शन हब के रूप में उभरा देश

Sat, 18 Feb 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:29 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, यूक्रेन में फंसे 18 देशों के 147 नागरिकों को भी हमने बचाया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों को विशेष दूत बनाकर रूस-यूक्रेन से लगे देशों की सीमाओं पर भेजा।

विज्ञापन
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur released the book Operation Ganga at his residence
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अपने आवास पर ‘ऑपरेशन गंगा (डायरी ऑफ अ पब्लिक सर्वेंट)’ किताब का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक क्षमताओं पर बात की और कहा कि आज हम विश्व से मदद नहीं मांगते बल्कि बाकी देश संकट में हमारी ओर देखते हैं। उन्होंने कहा, ऑपरेशन गंगा, कोरोना काल व अफगानिस्तान संकट में वहां फंसे  सभी भारतीयों की बिना किसी खरोंच के स्वदेश वापसी कराई। सिर्फ भारतीयों की ही नहीं हमने अन्य देशों की भी मदद की।
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे 18 देशों के 147 नागरिकों को भी हमने बचाया। ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों को विशेष दूत बनाकर रूस-यूक्रेन से लगे देशों की सीमाओं पर भेजा। पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया, माल्डोवा, हंगरी जैसे देशों में हमारे मंत्रियों ने स्थानीय अधिकारियों से समन्वय कर छात्रों के लिए रहने के ठिकाने उपलब्ध कराए। हमारे मंत्री वहां तब तक रुके जब तक हमारे सभी बच्चे सकुशल वापस नहीं आ गए। केंद्रीय मंत्री ने ऑपरेशन गंगा में इंडियन एयरफोर्स द्वारा चलाये गए 13 विशेष अभियानों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने की अनुराग से मुलाकात
नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। सारंडोस से बातचीत में ठाकुर ने बढ़ती रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे भारत एक कंटेंट और पोस्ट प्रोडक्शन हब के रूप में उभरा है। इस मुलाकात में दोनों के बीच भारत की क्षेत्रीय सामग्री पर चर्चा हुई कि किस तरह आज दुनिया भर में भारतीय कंटेंट पसंद किए जा रहे हैं। मालूम हो कि टेड सारंडोस नेटफ्लिक्स के संस्थापक सदस्यों में से हैं, जो पिछले 23 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed