फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah said Drug problem is a challenge to national security it is possible to tackle it only with the coordination of all

नशे की समस्या: गृह मंत्री अमित शाह बोले- यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती, सबके समन्वय से ही निपटना मुमकिन

Tue, 28 Dec 2021 04:33 AM IST
ओम. प्रकाश एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 28 Dec 2021 04:33 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में इस तीसरी बैठक के माध्यम से हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा-मुक्त भारत’ का जो विजन हमें दिया है इस अमृत काल में हमें उसे हमारा संकल्प बनाना है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah said Drug problem is a challenge to national security it is possible to tackle it only with the coordination of all
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित नार्कों समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की शीर्षस्तरीय समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, मोदी सरकार मानती है कि नशे की समस्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, जिसको सभी के समन्वय से ही निपटा जा सकता है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में इस तीसरी बैठक के माध्यम से हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा-मुक्त भारत’ का जो विजन हमें दिया है इस अमृत काल में हमें उसे हमारा संकल्प बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने इसे एक सीमा रहित अपराध बताते हुए निर्देश दिए कि सभी ड्रग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों एवं इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच एक बेहतर समन्वय, सामंजस्य एवं तालमेल की आवश्यकता, न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि केंद्र और राज्यों के बीच भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला, निदेशक आईबी अरविंद कुमार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख एस.एन. प्रधान, सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक, राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी और विभिन्न संबंधित विभागों के साथ केंद्रशासित प्रदेशों में उनके प्रतिनिधि और प्रशासक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed