फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Ministry Approves Y Plus Category Security To West Bengal MP Sunil Kumar Mondal

बंगाल: सांसद सुनील को वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा, टीएमसी को छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

Sat, 02 Jan 2021 07:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Union Home Ministry Approves Y Plus Category Security To West Bengal MP Sunil Kumar Mondal
सुरक्षा कर्मी। - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल-मई के महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हालांकि इससे पहले ही सियासी उठापटक जोरों पर है। इसी क्रम में हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सांसद सुनील कुमार मोंडल को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा दी है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए मंजूरी भी दे दी गई है। सीआरपीएफ को उनकी सुरक्षा के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले सुवेंदु अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। अधिकारी के साथ भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं में सुनील कुमार मोंडल भी थे। इन दोनों के अलावा इसी दिन ममता के कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भगवा झंडा थाम लिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद टीएमसी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के स्थापना दिवस पर कोंटाई नगर निकाय में पार्टी के अधिकतर पार्षद उसका साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 20 सदस्यों वाली कोंटाई पालिका में 15 पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। इनमें सुवेंदु अधिकारी के भाई और कोंटाई नगरपालिका के पूर्व प्रशासक सौमेन्दु अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


बता दें कि सुवेंदु अधिकारी स्वयं पिछले महीने भाजपा में जाने से पहले ममता बनर्जी सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे। सुवेंदु के भाजपा में जाने के बाद ही ममता बनर्जी सरकार ने सौमेन्दु को नगर निकाय के प्रशासक पद से हटा दिया था। जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने इसे बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया था।

शाह ने किया पत्रिका का विमोचन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गृह मंत्रालय में राष्ट्रीय पुलिस K9 पत्रिका का विमोचन किया।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed