फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union home minister amit shah meets pm narendra modi residence for discussing kashmir issue

Amit Shah Meets PM Modi: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कश्मीर समेत कई अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Tue, 19 Oct 2021 11:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 11:21 AM IST
सार

Amit Shah Meets PM Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पीएम आवास पर पहुंचे हैं। इस बैठक में कश्मीर समेत कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Union home minister amit shah meets pm narendra modi residence for discussing kashmir issue
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पीएम आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात कैबिनेट की बैठक से पहले हो रही है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कश्मीर समेत कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा इस बैठक में आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के साथ-साथ कश्मीर के अंदर पल रहे अलगाववादी नेताओं पर कार्रवाई करने की भी बात चल रही है। 

विज्ञापन


वहीं इससे पहले अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर करीब छह घंटे लंबी बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा को लेकर राज्यों के बीच समन्वय पर जोर दिया था। इस बैठक में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और महानिरीक्षक स्तर के चयनित फील्ड अधिकारी, केंद्रीय पुलिस बलों के प्रमुख, खुफिया एजेंसियां और पुलिस संगठन बंद कमरे में इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


कश्मीर में आतंकी हमले के बाद यह बैठक अहम
जानकारी के मुताबिक कश्मीर में 15 दिनों के भीतर 13 से अधिक नागरिकों की हत्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है और इसी के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस घटना के बाद से सरकार विपक्ष के निशाने पर भी आ गई है। कांग्रेस के साथ-साथ कई पार्टी के नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 13 नागरिकों की हत्या
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है। गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed