{"_id":"6083c9b98ebc3eb92e77eb2d","slug":"union-home-minister-amit-shah-inaugurates-an-oxygen-plant-at-gandhinagar-cm-and-deputy-cm-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर: अमित शाह ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, बोले- दूसरे राज्यों को देंगे अतिरिक्त ऑक्सीजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर: अमित शाह ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, बोले- दूसरे राज्यों को देंगे अतिरिक्त ऑक्सीजन
Sat, 24 Apr 2021 01:03 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:03 PM IST
सार
ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कोलवाड़ा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
गांधीनगर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ऑक्सीजन की किल्लत बहुत ज्यादा हो गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालात इतने बदतर हैं कि सुप्रीम कोर्ट को इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेना पड़ा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की किल्लत के मद्देनजर गुजरात के गांधीनगर में एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कोलवाड़ा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Special campaign launched across the country to provide oxygen from the PM Care fund as part of which 11 new PSA oxygen plants have been set up in Gujarat. The extra amount of oxygen produced in Gujarat will be delivered to other states: Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/OzpJJbowuc
— ANI (@ANI) April 24, 2021
विज्ञापन
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम केयर्स फंड के तहत देश में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत गुजरात में 11 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। गुजरात में ऑक्सीजन की जितनी अतिरिक्त मात्रा का उत्पादन किया जाएगा, वो दूसरे राज्यों में बंटेगा।