फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah in Dibrugarh Assam with over 300 seats Modi ji will become pm for third time

Assam: अमित शाह का दावा- 2024 में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी, मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे

Tue, 11 Apr 2023 05:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन/न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
एन. अर्जुन/न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 05:24 PM IST
सार

भाजपा डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा की सभी गतिविधियों का केंद्र होता है। अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah in Dibrugarh Assam with over 300 seats Modi ji will become pm for third time
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

असम के डिब्रूगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाएगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन

भाजपा डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा की सभी गतिविधियों का केंद्र होता है। अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है। नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है और इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को भी अपने निशाने पर लिया। शाह ने कहा, राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ। अभी तो पूर्वोत्तर के तीन राज्यों से सुपड़ा साफ हुआ है। अगर उसी रास्ते पर चलते रहोगे, तो पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इतना ही नहीं शाह ने मोदी को गाली देने को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, कांग्रेस वाले कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी। भाई, आपके कहने से कुछ नहीं होता। देश की 130 करोड़ जनता दिन-रात मोदी जी की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही है। मोदी को गाली निकालो। आपकी माता जी ने भी यह करके देख लिया, राहुल बाबा। जितनी गाली निकालोगे, कमल उतना खिलेगा। गृह मंत्री अमित शाह यहां भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा, एक जमाने में पूर्वोत्तर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। अब राहुल बाबा ने देश की यात्रा की। उसके बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव आए। कांग्रेस का यहां से सूपड़ा साफ हो गया। अब कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती। वे विदेश जाते हैं। विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं। राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ। पूर्वोत्तर से सूपड़ा साफ हो गया। अगर इसी रास्ते पर चलते रहे, तो पूरे देश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। जिस प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत को यश दिलाया, भारत को सुरक्षित किया। पूर्वोत्तर के अंदर से आतंकवाद को समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed