फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah Fake Video One arrested Reetom Singh Assam CM Himanta Biswa Sarma

Amit Shah Fake Video: शाह के फर्जी वीडियो मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने दी जानकारी

Mon, 29 Apr 2024 04:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 04:36 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि अमित शाह ने एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। मूल वीडियो में शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Fake Video One arrested Reetom Singh Assam CM Himanta Biswa Sarma
Amit Shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जु़ड़े फर्जी वीडियो के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रीतम सिंह है। 

विज्ञापन


फर्जी वीडियो मामले में गृह मंत्रालय गंभीर 
दरअसल, सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छेड़छाड़ की गई है। वीडियो में शाह एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को शाह का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों को खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। स्पेशल सेल उन एक्स अकाउंट पर नजर रख रही है, जो इस वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो डिलीट करने वाले भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने दर्ज कराई आपत्ति, अमित मालवीय बोले- कार्रवाई के लिए तैयार रहें
भाजपा ने भी इस वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में भाजपा ने बताया कि अमित शाह ने एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। भाजपा का कहना है कि मूल वीडियो में शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी। मामले में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जिसने भी फर्जी वीडियो साझा किया है, वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अलर्ट, एक्स और फेसबुक से मांगी जानकारी
मामले में दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने एक्स और फेसबुक को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने जानकारी मांगी है कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किस-किसने से गृहमंत्री शाह के फर्जी वीडियो को शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed