तेलंगाना में गरजे शाह: 'भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो मुस्लिम आरक्षण खत्म होगा', गृह मंत्री का बड़ा बयान
'संकल्प सभा' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोगों का ध्यान हटाने के लिए उन्होंने टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बना दिया। सीएम केसीआर को पता होना चाहिए कि यह तेलंगाना में उनका अंत है। वह भारत के प्रधानमंत्री बनने की बात कर रहे हैं।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तेलंगाना पहुंचे। यहां उन्होंने हैदराबाद के पास रंगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा सरकार बनेगी तो गैरसांविधानिक मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार वापस दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट बीआरएस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अभी-अभी हमारे बंदी संजय को KCR ने जेल में डाल दिया। उनको लगता है कि भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने से डरते हैं। KCR कान खोल कर सुन लो यहां एक-एक कार्यकर्ता आपके अत्याचार और जुर्म सहने से डरता नहीं है। हमारी लड़ाई तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक आपको गद्दी से नीचे नहीं उतार देते हैं।
'संकल्प सभा' में केसीआर को घेरा
चेवेल्ला में 'संकल्प सभा' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोगों का ध्यान हटाने के लिए उन्होंने टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बना दिया। सीएम केसीआर को पता होना चाहिए कि यह तेलंगाना में उनका अंत है। वह भारत के प्रधानमंत्री बनने की बात कर रहे हैं।
#WATCH | Rangareddy: To divert people's attention they made TRS (Telangana Rashtra Samithi) to BRS (Bharat Rashtra Samithi). CM KCR should know that it's his end in Telangana, & he is talking about becoming PM of India: Union Home Minister Amit Shah at 'Sankalp Sabha' at Chevella pic.twitter.com/bqdtYGlUPx
— ANI (@ANI) April 23, 2023
पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगी हुई: शाह
उन्होंने कहा कि यहां की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगी हुई है। पीएम मोदी यहां जो भी कल्याणकारी योजनाएं भेजते हैं, वह आम आदमी तक नहीं पहुंचती हैं। सीएम केसीआर चाहे कुछ भी कर लें, वे तेलंगाना के लोगों को पीएम मोदी से दूर नहीं रख सकते।
#WATCH | Rangareddy: The police here are completely politicised. All welfare schemes that PM Modi sends here, don't reach the common man. No matter what CM KCR does, he can't keep people of Telangana away from PM Modi: Union Home Minister Amit Shah at 'Sankalp Sabha' at Chevella pic.twitter.com/MRA8CIodkb
— ANI (@ANI) April 23, 2023
विकास का काम बीजेपी ही कर सकती है: शाह
अमित शाह ने कहा कि मैं सीएम केसीआर से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार बनने से पहले तेलंगाना को पिछले बजट में क्या मिलता था? पहले तेलंगाना को 30,000 करोड़ रुपये मिलते थे और 2022-2023 में पीएम मोदी ने 1,20,000 लाख करोड़ रुपये दिए। विकास का काम बीजेपी ही कर सकती है।
ओवैसी पर भी साधा निशाना
अमित शाह ने का कि BRS का चुनाव चिन्ह कार है जिसका स्टीयरिंग मजलिस (ओवैसी) के पास है। अब स्टीयरिंग मजलिस के पास है तो कार की दिशा अच्छी हो सकती है क्या? ये भारत का नक्शा भी बनाते हैं तो उस पर कश्मीर आजाद होता है, आजाद कश्मीर बताकर आपने भारत का अपमान किया है।
अमित शाह ने कहा, हम मजलिस से नहीं डरते, मजलिस आपकी (बीआरएस) मजबूरी है...बीजेपी की नहीं। तेलंगाना की सरकार राज्य के लोगों के लिए चलेगी... यह ओवैसी के लिए नहीं चलेगी... हम तेलंगाना में असंवैधानिक मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे और एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकार उन्हें दिए जाएंगे।