MHA: गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील- मुख्यधारा में लौटें; 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे
Amit Shah Appeals To Naxalites: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में छिपे नक्सलियों से अपील की है कि, वे सभी मुख्यधारा में लौट जाएं। इस दौरान उन्होंने कोबरा बटालियन की सराहना की। यह बटालियन जंगल और गुरिल्ला युद्ध में माहिर है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभा रही है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी
गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए गए अभियानों में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इसके अलावा, सुकमा जिले के बडेसत्ती पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अमित शाह ने कहा कि इस आत्मसमर्पण के बाद यह पंचायत अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
साथ ही, सुकमा की बडेसेट्टी पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे यह पंचायत पूरी तरह…— Amit Shah (@AmitShah) April 18, 2025
अमित शाह की सोशल मीडिया पर अपील
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मैं छिपे हुए नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द हथियार डाल दें और मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर मुख्यधारा में लौटें। हम 31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
साथ ही, सुकमा (छत्तीसगढ़) में अन्य 22 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया, जिससे सरेंडर करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है।
— Amit Shah (@AmitShah) April 18, 2025
नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में इस सफलता के लिए मैं सुरक्षा बल के जवानों और छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई देता हूँ। https://t.co/x5PyYxSEF0
अब सिर्फ 4 जिलों में सिमटा नक्सलवाद
गृह मंत्री ने एक दिन पहले मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भी कहा था कि अब नक्सलवाद सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में 400 से ज्यादा फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस बनाए गए हैं, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में 70% से ज्यादा हिंसा में कमी आई है। उन्होंने कहा, 'अब हम नक्सलवाद को खत्म करने के बेहद करीब हैं।'
कोबरा बटालियन की भूमिका
अमित शाह ने खास तौर पर सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की सराहना की। यह बटालियन जंगल और गुरिल्ला युद्ध में माहिर है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा, 'सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और सीआरपीएफ विशेषकर कोबरा बटालियन, नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.