फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home minister Amit Shah and NCP SP chief Sharad Pawar visited lalbaugcha raja news in hindi

Maharashtra: अमित शाह और शरद पवार ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, शिंदे-फडणवीस से भी मिलने पहुंचे गृह मंत्री

Mon, 09 Sep 2024 02:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Sep 2024 02:49 PM IST
सार

भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर ने शरद पवार के लालबागचा की यात्रा को दिखावा कहा। उन्होंने दावा किया कि पवार ने कितने वर्षों बाद इस मंदिर का दौरा किया और वो भी राजनीतिक कारणों के वजह से। उनका पंडाल में जाना दिखावा था।

विज्ञापन
Union Home minister Amit Shah and NCP SP chief Sharad Pawar visited lalbaugcha raja news in hindi
अमित शाह, शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

गणेश चतुर्थी के साथ महाराष्ट्र में सात सितंबर से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। वैसे तो यह उत्सव पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है, लेकिन यह महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी अमित शाह के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम से की मुलाकात
अमित शाह ने बांद्रा पश्चिम गणेश का भी दौरा किया। इससे पहले सोमवार की सुबह अमित शाह ने सीएम शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुंबई के आधिकारिक आवास में मुलाकात की। उनके आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना से पहले वहां पूजा अर्चना में भी शामिल हुए। मुंबई में आज अमित शाह का दूसरा दिन है। रविवार की रात को उन्होंने सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक की।
विज्ञापन



शरद पवार ने किया लालबागचा पंडाल का दौरा
राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने भी अपने दामाद सदानंद सुले और पोती रेवती के साथ लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया। पवार ने कहा, "मुंबई के गणेश उत्सव की धूम गिरगांव में गांव में देखी जा सकती है। मैंने पूरे मन से अपने परिवार के सदस्यों के साथ लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया। मैंने किसानों और आम लोगों के हितों के लिए लड़ने की शक्ति मांगी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर ने शरद पवार के लालबागचा की यात्रा को दिखावा कहा। उन्होंने दावा किया कि पवार ने कितने वर्षों बाद इस मंदिर का दौरा किया और वो भी राजनीतिक कारणों के वजह से। उनका पंडाल में जाना दिखावा था। पवार ने उन कार्यक्रमों में भाग लिया था जहां हिंदू देवताओं का अपमान किया गया था लेकिन उन्होंने कभी उनका प्रतिवाद नहीं किया। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed