{"_id":"6278be6ecc5a9043be44c30b","slug":"union-home-minister-amit-shah-along-with-cm-himanta-biswa-sarma-offers-prayers-at-kamakhya-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : गृह मंत्री अमित शाह ने किए कामाख्या मंदिर में देवी के दर्शन, सीएम हिमंत सरमा साथ में थे मौजूद, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : गृह मंत्री अमित शाह ने किए कामाख्या मंदिर में देवी के दर्शन, सीएम हिमंत सरमा साथ में थे मौजूद, देखें वीडियो
Mon, 09 May 2022 12:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 09 May 2022 12:40 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Kamakhya Temple in Assam
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के मनकाचर पहुंचे। यहां उन्होंने कामाख्या देवी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। दरअसल, शाह दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। यहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह मनकाचर सेक्टर पहुंचे और असम-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सीमा चौकी पर बीएसएफ और राज्य सरकार के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि, गृह मंत्री ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ एक ऑब्जर्वेशन टॉवर से सीमा की स्थिति की समीक्षा की। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत करते भी देखा गया। वह आज बीएसएफ जवानों के साथ संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना
अर्धसैनिक बल के सूत्रों ने बताया कि शाह असम दौरे के दौरान बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घुसपैठ, मवेशी-तस्करी, सीमा पर बाड़ लगाने, नदी में गश्त से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा वह मंगलवार को भी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah & Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma offer prayers together at Kamakhya Temple in Mankachar, Assam. pic.twitter.com/slVxMZvLT6
— ANI (@ANI) May 9, 2022विज्ञापन