{"_id":"65a8c1c2eb004f26c20cc200","slug":"union-home-minister-amit-shah-3-day-visit-to-assam-meghalaya-begins-amid-bharat-jodo-nyay-yatra-updates-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: अमित शाह ने असम राइफल्स के मुख्यालय में साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र का किया उद्घाटन; कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: अमित शाह ने असम राइफल्स के मुख्यालय में साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र का किया उद्घाटन; कही यह बात
Thu, 18 Jan 2024 11:55 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:55 AM IST
सार
20 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री असम का दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें एसएसबी का 61वां स्थापना दिवस समारोह और असम राफल्स कमांडो की पासिंग आउट परेड भी शामिल है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम और मेघालय का तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू हो गया है। गुरुवार को शिलॉन्ग पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने असम राइफल्स के मुख्यालय में साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटलीकरण की दिशा में लंबी छलांग लगा रहा है। मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक के लिए इंटरनेट को सुरक्षित बनाकर साइबर-सुरक्षित समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को रोकना मोदी सरकार प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अमित शाह शिलॉन्ग के स्टेट कंवेंशन सेंटर में उत्तरी-पूर्वी परिषद के 71वें पूर्ण अधिवेशन में शामिल होंगे और 19 जनवरी को उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) की समीक्षा करेंगे। खासी हिल्स जिले के डिप्टी कमीश्नर ने स्टेट कंवेंशन सेंटर शिलॉन्ग और असम राइफल्स के महानिदेशक के मुख्यालय को एक नोटिस जारी किया।
इस नोटिस के अनुसार मेघालय तक गृह मंत्री के दौरे के दौरान नो फ्लाइंग जोन की घोषणा की गई है। शिलॉन्ग और असम राइफल्स लाइट्कोर के स्टेट कंवेंशन सेंटर में फोटोग्राफी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
20 जनवरी को करेंगे असम का दौरा
20 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री असम का दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें एसएसबी का 61वां स्थापना दिवस समारोह और असम राइफल्स कमांडो की पासिंग आउट परेड भी शामिल है। अमित शाह का असम दौरा राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ टकराने की संभावना है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागालैंड से आज असम की तरफ आएगी।
20 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री तेजपुर के एसएसबी कॉम्प्लेक्स में एसएसबी का 61वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन वह सोनितपुर के ढेकियाजुली में अखिल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 20 जनवरी को ही वह गुवाहटी के सरुसजाई स्टेडियम में 2,551 असम पुलिस कमांडो की पासिंग परेड में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहटी के श्रीमंत शंकरदेव इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में असम के बहादुर लाचित बरफुकन किताब को लॉन्च भी करेंगे। 20 जनवरी को गुवाहटी में ब्रह्मापुत्र रिवरफ्रंट का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Union Home Minister and Minister of Cooperation Amit Shah inaugurated the Cyber Security Operational Center (CSOC) of Assam Rifles at Assam Rifles Campus, Shillong today. pic.twitter.com/rqyUTAJsYn
— ANI (@ANI) January 18, 2024
विज्ञापन
अपने संबोधन में शाह ने कहा कि साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस केंद्र वास्तविक समय के आधार पर निगरानी, बाहरी खतरों को कम करने और असम राइफल्स वाइड एरिया नेटवर्क (एआरडब्ल्यूएवन) में साइबर उल्लंघनों की रोकथाम कर असम राइफल्स की साइबर सुरक्षा स्थिति को मजबूत करेगा। साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस केंद्र को 24 घंटे, सातों दिन सेवा प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक नेटवर्क और डाटा निगरानी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इस दौरान गृह मंत्री ने बल के अंदर निर्बाध और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं सुनिश्चित करने में असम राइफल्स के ठोस प्रयासों की भी सराहना की।