फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry press conference coronavirus India vaccination news in Hindi

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: मास्क को दैनिक जीवन में 'नए सामान्य' की तरह अपनाएं

Fri, 16 Jul 2021 06:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 16 Jul 2021 06:26 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। यहां मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति, टीकाकरण और अन्य जानकारियां दीं।

विज्ञापन
Union Health Ministry press conference coronavirus India vaccination news in Hindi
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

लव अग्रवाल ने कहा कि विश्लेषण से पता चलता है कि हम जैसे ही गतिविधियों को फिर से शुरू करते हैं मास्क का उपयोग कम होने लगता है। हमें अपने दैनिक जीवन में मास्क के उपयोग को एक 'नए सामान्य' की तरह शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने की दर 10 फीसदी से अधिक रही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 73 जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक नए मामले सामने आए। अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में धीमी कमी देश के लिए यह चेतावनी है कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन यदि कोविड से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं किया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 जिलों में कोविड-19 पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई। इनमें मणिपुर, केरल, राजस्थान, मेघालय, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र और पुडुचेरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रेसवार्ता में मौजूद रहे नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा, 'हमारे टीके प्रभावकारी हैं और बहुत सुरक्षित हैं तथा पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अवश्य ही इसे लगवाना चाहिए। हालांकि, हम पूरी तरह से टीकों के भरोसे नहीं रह सकते हैं।' 


दुनिया में कोरोना संक्रमण के हालात और तीसरी लहर की संभावना को लेकर डॉ. पॉल ने कहा कि कई क्षेत्रों में स्थिति बद से बदतर हो गई है। दुनिया कोरोना की तीसरी लहर की ओर बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तीसरी लहर को लेकर दी गई चेतावनी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, यह एक रेड फ्लैग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed