{"_id":"625d5895274912232e3deb15","slug":"union-health-ministry-joint-secretary-lav-agarwal-writes-a-letter-to-kerala-principal-secretary-regarding-intensive-monitoring-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: केरल सरकार ने चार दिन तक नहीं भेजा महामारी का डाटा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: केरल सरकार ने चार दिन तक नहीं भेजा महामारी का डाटा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखा पत्र
Mon, 18 Apr 2022 05:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Apr 2022 05:54 PM IST
सार
केरल सरकार की ओर से चार दिनों तक कोरोना वायरस का राज्य स्तरीय डाटा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास नहीं पहुंचा है। इसे लेकर मंत्रालय ने नाराजगी व्यक्त की है। केरल में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने केरल के प्रमुख सचिव राजन खोबरागड़े को एक पत्र लिखा है। यह पत्र कोरोना वायरस महामारी को लेकर राज्य व जिला स्तर पर सघन निगरानी से संबंधित है। पत्र में कोविड निगरानी के लिए उचित कदम उठाने और समय से डाटा अपडेट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि केरल ने 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कोरोना का राज्य स्तरीय डाटा नहीं भेजा है। 13 अप्रैल को भेजे गए डाटा के अनुसार राज्य में 298 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद अगला डाटा 18 अप्रैल का भेजा गया जिसमें एक दिन में नए मामलों की संख्या 940 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा 13 अप्रैल के डाटा के अनुसार केरल में उस दिन इस महामारी से 19 लोगों की मौत हुई थी वहीं, 18 अप्रैल को यह संख्या 213 रही।
13 अप्रैल को पूरे देश में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1088 थी जो 18 अप्रैल को 2183 पहुंच गई थी। वहीं, 13 अप्रैल को पूरे देश में कोरोना वायरस के चलते 26 लोगों की मौत हुई तो 18 अप्रैल को यह आंकड़ा 214 पर पहुंच गया। यानी, 18 अप्रैल को एक मरीज के अलावा सबकी मौतें केरल में हुईं।