फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry clarifies that none of the corona vaccines affect the fertility of men or women, covid19 effect on children

स्वास्थ्य मंत्रालय: कोरोना की कोई वैक्सीन पुरुषों या महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करती

Wed, 30 Jun 2021 04:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 04:19 PM IST
सार

 कोरोना की वैक्सीन और प्रजनन क्षमता को लेकर महिलाएं ही नहीं पुरुषों के मन में भी डर है कि वैक्सीन लेने से उनकी प्रजनन क्षमता पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अब इस डर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूर कर दिया है।

विज्ञापन
Union Health Ministry clarifies that none of the corona vaccines affect the fertility of men or women, covid19 effect on children
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी को हराने के लिए देश में लगातार टीकाकरण जारी है। अब तक 30 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 18+ के युवा एवं महिलाएं भी शामिल हैं। ऐसे में कुछ युवाओं एवं महिलाओं के मन में यह डर है कि वैक्सीन लेने के बाद कहीं उनकी प्रजनन क्षमता पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अब इस डर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूर कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना की कोई भी वैक्सीन पुरुष व महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करती है।

विज्ञापन


वहीं भविष्य में बच्चों पर कोरोना की तीसरी लहर का कितना प्रभाव होगा इसे लेकर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि बच्चों में कोराना के हल्के लक्षण होते हैं और शायद ही कभी अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है। संक्रमित होने वाले बच्चों में बहुत कम को ही अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है। 2-18 साल के बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का परीक्षण शुरू हो गया है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed