फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry and Home Ministry issued guidelines to the states on corona virus

कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों से कोविड प्रतिबंधों में ढील देने को कहा, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू खत्म

Sat, 26 Feb 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Feb 2022 04:28 AM IST
विज्ञापन
Union Health Ministry and Home Ministry issued guidelines to the states on corona virus
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा है। उधर, दिल्ली में पाबंदियों में और ढील देते हुए रात का कर्फ्यू सोमवार से खत्म करने का फैसला किया गया है। पाबंदियों में केंद्र सरकार की ढिलाई से दो साल बाद लोग होली को उल्लास से मना सकेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक और धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रात के कर्फ्यू में ढील देने पर विचार करने को कहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 फरवरी को दिशा निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मार्च के लिए कोविड दिशा निर्देश जारी करते हुए राज्यों से कहा है कि सभी राज्य स्थानीय स्थिति का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद विभिन्न गतिविधियों में छूट पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण में हैं उन राज्यों में खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियां, त्योहार, सार्वजनिक परिवहन के संचालन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, रेस्तरां और बार के साथ-साथ स्कूल, कॉलेजों से जुड़े प्रतिबंधों को हटा सकते हैं। साथ ही कहा कि जहां संक्रमण का जोखिम अब भी बना हुआ है, उन स्थानों पर प्रतिबंध आगे भी जारी रखा जाएगा।

57 जिलों में अब भी 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर
देश के 92 जिलों में अब भी कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी या उससे अधिक है। यह स्थिति बीते 15 से 21 फरवरी के बीच थी। हालांकि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 से 24 फरवरी के बीच संक्रमण के बारे में राज्यों के साथ जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार 57 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से भी अधिक है। यह सभी जिले सात राज्य अरुणांचल प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, नगालैंड और तेलंगना में है। इसी तरह 38 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच दर्ज की जा रही है।

मास्क पहनना अनिवार्य, सामाजिक दूरी न भूलें लोग
गृह सचिव ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रतिबंधों में ढील के बाद भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, स्वच्छता और बंद जगहों पर वेंटिलेशन इत्यादि से जुड़े व्यवहार में लापरवाही नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा राज्यों से कोरोना प्रबंधन के लिए जांच, निगरानी, टीकाकरण को लेकर प्रयास आगे भी जारी रखने के लिए कहा गया है।


दिल्ली में मास्क न लगाने पर जुर्माना राशि घटाकर 500 किया
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना संक्रमण में कमी के कारण अब राजधानी में रात का कर्फ्यू खत्म होगा। साथ ही दिल्ली मेट्रो और बसों में भी खड़े होकर सफर कर सकेंगे। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले जुर्माना राशि को दो हजार से कम कर पांच सौ रुपये किया गया। इसके अलावा एक अप्रैल से स्कूल पूरी तरह से ऑफलाइन हो जाएंगे। इससे पहले देश में कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर होने के बीच केंद्र सरकार ने कोरोना गाइडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed