फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya launch Bharat Biotech nasal COVID vaccine iNCOVACC

iNCOVACC Vaccine: गणतंत्र दिवस पर कोरोना के खिलाफ एक और हथियार तैयार, पहली इंट्रानेजल वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च

Thu, 26 Jan 2023 05:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 26 Jan 2023 05:33 PM IST
सार

बीते शनिवार को कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्चिंग को लेकर एलान किया था। पिछले साल दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि वह इस वैक्सीन को सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya launch Bharat Biotech nasal COVID vaccine iNCOVACC
देश की पहली नेजल वैक्सीन की हुई लॉन्चिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में अपनी तरह का पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च किया। इसे स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है। भारत बायोटेक की iNCOVACC वैक्सीन के लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के अध्यक्ष और एमडी डॉ कृष्णा एला ने कहा कि इस वैक्सीन को पहुंचाना आसान है और इसके लिए किसी सिरिंज या सुई की जरूरत नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह वैक्सीन तीन प्रतिरक्षा असर आईजीजी, आईजीए और टी सेल प्रतिक्रिया पैदा करता है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में कोई अन्य टीका तीन तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दे सकता है।  

विज्ञापन



बीते शनिवार को कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इसकी लॉन्चिंग को लेकर एलान किया था। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि वह इस वैक्सीन को सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी। 
विज्ञापन


वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के सहयोग से हुआ है निर्माण
नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने  वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है। भारत बायोटेक ने ही कोरोना की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन भी तैयार की थी। भारत बायोटेक ने नाक से दी जाने वाली इस नेजल वैक्सीन का नाम iNCOVACC रखा है। पहले इसका नाम BBV154 था। इस वैक्सीन को नाक के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है। शरीर में जाते ही यह वैक्सीन कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ब्लॉक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डीजीसीआई ने 6 सितंबर को 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को आपातकालीन उपयोग के लिए अपने इंट्रानैजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक को मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने डीजीसीआई से इंट्रानैजल हेट्रोलॉगस बूस्टर के लिए बाजार प्राधिकरण के लिए भी आवेदन किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बूस्टर के रूप में इस वैक्सीन को दिया जाएगा। हर एक शख्स इसके चार ड्रॉप्स को दिए जाएंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed