फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union health minister mansukh mandaviya denied claims of vaccines shortage accuses state govts

वैक्सीन कमी की शिकायत: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यों के आरोपों का दिया जवाब, बोले- भ्रम फैलाने वाली हो रही बयानबाजी

Wed, 14 Jul 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 02:32 PM IST
सार

एक ओर जहां सरकार वैक्सीन का उत्पादन तेज करने की कोशिश कर रही है। वहीं कई राज्यों में वैक्सीन कमी की खबरें सामने आ रही हैं। कई राज्यों ने वैक्सीन नहीं होने के लिए टीकाकरण केंद्रों को बंद करने एलान किया है। वहीं सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
Union health minister mansukh mandaviya denied claims of vaccines shortage accuses state govts
मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

देश में वैक्सीन की किल्लत की शिकायतें फिर से मिलने लगी हैं। कई शहरों में कोविड वैक्सीन की कमी के चलते वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी पड़ गई है।  दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण केंद्रों को बंद करने का दावा किया गया है। वहीं नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीन की किल्लत के दावों को खारिज किया। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने एक के बाद एक ट्वीट कर वैक्सीन की किल्लत की शिकायतों पर जवाब दिया।  उन्होंने लिखा, 'वैक्सीन की उपलब्धता के संदर्भ में मुझे विभिन्न राज्य सरकारों और नेताओं के बयान एवं पत्रों से जानकारी मिली है। तथ्यों के वास्तविक विश्लेषण से इस स्थिति को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। निरर्थक बयान सिर्फ लोगों में घबराहट पैदा करने के लिए दिए जा रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'सरकारी और निजी अस्पतालों के जरिए टीकाकरण हो सके, इसलिए जून महीने में 11.46 करोड़ वैक्सीन की डोज राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपपलब्ध कराए गए और जुलाई के महीने में इस उपलब्धतता को बढ़ाकर 13.50 करोड़ किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यों पर बरसे केंद्रीय मंत्री मंडाविया

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा, 'जुलाई में राज्यों में वैक्सीन की कितनी डोज उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी केंद्र ने राज्यों को 19 जून, 2021 को ही दे दी थी। इसके बाद 27 जून और 13 जुलाई को केंद्र की ओर से राज्यों को जुलाई के पहले और दूसरे पखवाड़े के लिए उन्हें हर दिन की वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी बैच के हिसाब से एडवांस में ही दे दी गई। इसलिए राज्यों को यह अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कब और कितनी मात्रा में वैक्सीन डोज मिलेंगे। इसके बावजूद राज्यों की ओर से वैक्सीन कमी की शिकायतें की जा रही है। देश में भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र पहले से ही ये जानकारियां एडवांस में दे रही है और इसके बावजूद हमें कुप्रबंधन और वैक्सीन लेने वालों की लंबी कतारें दिख रही हैं तो यह साफ है कि  समस्या क्या है और इसकी वजह कौन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed