फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mandaviya tweet that India touch figure of 220 crore vaccination doses against covid 19

कीर्तिमानः कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में टीकाकरण का आंकड़ा 220 करोड़ के पार, बनाए गए रिकॉर्ड आयुष्मान कार्ड

Tue, 20 Dec 2022 01:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:41 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत' बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
Union Health Minister Mandaviya tweet that India touch figure of 220 crore vaccination doses against covid 19
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया(फ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में 220 करोड़ टीकाकरण की खुराक के आंकड़े को छू लिया है। 16 जनवरी 2021 को देश भर में शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत' बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई 2022 को भारत ने 200 करोड़ टीकाकरण के आकंड़े को छुआ था। वहीं, 7 जनवरी 2022 को वैक्सीन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार हो गया था, जबकि 21 अक्तूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया था। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,552 से बढ़कर 3,559 हो गए हैं। वहीं, 135 नये मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण से दो मौतों के साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4.46,76,087 करोड़ पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


चार साल में बनाए गए रिकॉर्ड आयुष्मान कार्ड 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आयुष्मान जनसामान्य के लिए वरदान है। केंद्र सरकार ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 8.56 लाख आयुष्मान कार्ड बना दिए हैं। मंत्री मांडविया ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी सरकार दस करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) चार साल पहले शुरू की गई थी। इन चार सालों में हर महीने रिकॉर्ड आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। नवंबर में केंद्र सरकार ने 1.36 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए। इससे पहले मार्च 2021 में आयुष्मान कार्ड बनने का आंकड़ा 1 करोड़ को पार करके 1 करोड़ 6 लाख तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed