{"_id":"60744f4f8ebc3e8d3a3677ba","slug":"union-health-minister-dr-harsh-vardhan-says-national-institute-for-one-health-to-be-established-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, नागपुर में बनेगा 'नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वन हेल्थ'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, नागपुर में बनेगा 'नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वन हेल्थ'
Mon, 12 Apr 2021 07:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 12 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में भारत ने दुनिया के साथ मिलकर असाधारण सफलता प्राप्त की है। कोविड ने सारी दुनिया का ध्यान इस बात के लिए जागृत किया है कि सारे संबंधित हिस्सेदारों को 'वन हेल्थ' के आधार के साथ मिलकर काम करना है।
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 'वन हेल्थ' के इस कंसेप्ट पर भारत सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में देश का प्रतिष्ठित 'नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वन हेल्थ' आने वाले समय में नागपुर में स्थापित होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में सभी तरह के संबंधित शोधकर्ता मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
कोविड के खिलाफ जंग में भारत ने दुनिया के साथ मिलकर असाधारण सफलता प्राप्त की है। कोविड ने सारी दुनिया का ध्यान इस बात के लिए जागृत किया है कि सारे रिलेटेड स्टेकहोल्डर्स को 'वन हेल्थ' के कॉन्सेप्ट के साथ मिलकर काम करना है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन https://t.co/WHXk1ONAiE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2021