{"_id":"5ff00fa32862f63a1211b555","slug":"union-health-minister-dr-harsh-vardhan-says-corona-vaccine-will-be-provide-free-of-cost-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन ने कहा- दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में टीका मुफ्त, बाद में बोले- यह सुविधा पहले चरण में तीन करोड़ को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हर्षवर्धन ने कहा- दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में टीका मुफ्त, बाद में बोले- यह सुविधा पहले चरण में तीन करोड़ को
Sat, 02 Jan 2021 03:03 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 02 Jan 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन
- फोटो : PTI
भारत में आज (2 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि फर्स्ट फेज में तीन करोड़ लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा एलान
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लेने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर में हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।'
प्रथम चरण के लिए दी यह जानकारी
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रथम चरण के तहत होने वाले टीकाकरण की भी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कोविड-19 टीकाकरण के पहले फेज के तहत पूरे देश के सबसे ज्यादा जरूरी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।

#WATCH | Not just in Delhi, it will be free across the country: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan on being asked if COVID-19 vaccine will be provided free of cost pic.twitter.com/xuN7gmiF8S
— ANI (@ANI) January 2, 2021