{"_id":"63ad5aca7ab1243c3b2acad4","slug":"union-finance-minister-nirmala-sitharaman-has-been-discharged-from-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वित्त मंत्री सीतारमण को AIIMS से मिली छुट्टी, पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद हुई थीं भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: वित्त मंत्री सीतारमण को AIIMS से मिली छुट्टी, पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद हुई थीं भर्ती
Thu, 29 Dec 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:58 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पेट में संक्रमण होने के बाद वह बीते 26 दिसंबर को एम्स अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
विज्ञापन
वर्ष 2020 के बजट भाषण के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दौरान 1 फरबरी 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण इतना लंबा था कि वह अपना पूरा भाषण तबीयत बिगड़ने के कारण पूरा नहीं पढ पाईं थी। संसद में करीब पौने तीन घंटा (160 मिनट) लगातार भाषण देने के बाद उनकी सेहत अचानक थोड़ी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह अपना पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाईं थीं।
विज्ञापन