फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan says 15000 PM Shri Schools to be set up in the country

PM Shri Schools: देश में स्थापित होंगे 15,000 पीएम श्री स्कूल, छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

Sun, 12 Jun 2022 03:59 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, खुर्दा (ओडिशा)
एएनआई, खुर्दा (ओडिशा) Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 03:59 AM IST
सार

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में कम से कम 15000 PM श्री स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जबकि 500-600 PM श्री स्कूल ओडिशा में स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan says 15000 PM Shri Schools to be set up in the country
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को आईआईटी भुवनेश्वर के परिसर में एक नए केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में 15,000 पीएम श्री स्कूल स्थापित किए जाएंगे। भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, स्थानीय कांग्रेस विधायक सुरेश रौत्रॉय और आईआईटी भुवनेश्वर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन


नया केवी परिसर 25 करोड़ रुपये की लागत से बना है और दो साल में बनकर तैयार हुआ है। यह जटनी विधानसभा क्षेत्र में आईआईटी शिक्षण और गैर-शिक्षण संकायों के बच्चों और स्थानीय छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करेगा। नया केवी परिसर में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

   
इसके अलावा शिक्षा मंत्री प्रधान ने आज अस्थाई केवी भवन का भी उद्घाटन किया। अस्थायी परिसर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान छात्रों के लिए कक्षा 1 से 5 तक की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में कम से कम 15000 PM श्री स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जबकि 500-600 PM श्री स्कूल ओडिशा में स्थापित किए जाएंगे। NEP 2020 के अनुरूप इस केवी में बाल वाटिका शुरू की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed