फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Council of Ministers meeting today started under the chairmanship of PM Narendra modi

मंथन: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक, कोरोना महामारी को लेकर की गई चर्चा

Wed, 30 Jun 2021 09:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 09:33 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी मंथन किया गया। बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं।

विज्ञापन
Union Council of Ministers meeting today started under the chairmanship of PM Narendra modi
पीएम मोदी की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संकट के बीच बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से टीकाकरण तथा कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी मंथन किया गया। बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं। पिछले कुछ दिनों से अपने सरकारी आवास पर पीएम मोदी अलग-अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी देख रहे हैं। इसके अलावा वह भाजपा और भाजपा सहयोगी राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हाल में उनकी मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई है। दरअसल, ये बैठकें आमतौर पर कैबिनेट फेरबदल या विस्तार से पहले की जाती हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई कि मोदी कैबिनेट में इस बार जदयू को भी जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को चिकित्सक दिवस के अवसर पर संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपने सभी चिकित्सकों के प्रयासों पर गर्व है। एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कल तीन बजे भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सक समुदाय को संबोधित करूंगा। 

हर साल एक जुलाई को देश भर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

चिकित्सक समुदाय ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए चिकित्सकों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed