फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Communications and IT Minister Ashwini Vaishnav World wants learn from India as a technology developer

Digital India: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- तकनीकी डेवलपर के रूप में भारत से सीखना चाहती है दुनिया

Fri, 05 May 2023 05:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 05:00 AM IST
सार

भारत निश्चित रूप से तकनीकी पावरहाउस और विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदृष्टि भरे डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया कार्यक्रमों के कारण ऐसा संभव हुआ है।

विज्ञापन
Union Communications and IT Minister Ashwini Vaishnav World wants learn from India as a technology developer
अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संचार एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत तकनीकी पावरहाउस के रूप में उभर रहा है और तकनीकी डेवलपर के रूप में भारत की विकास यात्रा से दुनिया बहुत कुछ सीखना चाहती है। 29 एवं 30 अप्रैल को जी-7 देशों के डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने जापान गए वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा, भारत निश्चित रूप से तकनीकी पावरहाउस और विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदृष्टि भरे डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया कार्यक्रमों के कारण ऐसा संभव हुआ है। एक बयान में वैष्णव ने कहा, तकनीकी डेवलपर के रूप में भारत की विकास यात्रा से सीखने की आज वैश्विक रूप से गहरी इच्छा है। जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैष्णव ने भारत के डिजिटल सार्वजनिक ढांचे के बारे में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया।

विज्ञापन

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने उप वायुसेना प्रमुख
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह बल के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में एयर मार्शल एपी सिंह को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया था। बता दें कि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को 138 कोर्स के हिस्से के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मिग-21, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का भी अनुभव है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में ओमिक्रॉन का एक और उप स्वरूप
कोरोना की आनुवंशिक संरचना में लगातार तेजी से बदलाव चल रहा है। दो महीने में फिर वायरस ने अपना स्वरूप बदला है। वैज्ञानिकों ने इस नए उप स्वरूप को एक्सबीबी.2.3 नाम दिया है जो वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से जुड़ा है।
यह अब तक 24 राज्यों में मिला है। गुजरात में सर्वाधिक 307, दिल्ली में 183, कर्नाटक में 178 और महाराष्ट्र में 164 सैंपल में यह उप स्वरूप मिला है। इन्साकॉग का कहना है कि देश में अब तक 1300 नमूनों में नए उप स्वरूप की पुष्टि हुई है। हाल ही में एक्सबीबी.1.16 उप स्वरूप सामने आया था जो भारत के अलावा अमेरिका, चीन और यूके में भी पाया गया।

विज्ञापन

एनजीटी ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स पर लगाया 10 करोड़ का जुर्माना
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) पर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एनसीएल पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में करीब 1.5 लाख टन कोयले का अवैज्ञानिक ढंग से भंडारण करने पर यह जुर्माना लगाया गया। एनजीटी में दायर एक याचिका में एनसीएल के 35 बीघा क्षेत्र में कोयले का अवैध भंडारण करने को पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन बताया गया। अधिकरण ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह भंडारण एक आवासीय क्षेत्र के पास है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed