फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet: Exporters will get subsidy under interest parity scheme till June 2024

Union Cabinet: ब्याज समरूपता योजना में निर्यातकों को जून 2024 तक मिलेगी सब्सिडी, 2500 करोड़ रुपये की मंजूरी

Sat, 09 Dec 2023 06:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 06:43 AM IST
सार

इससे चिह्नित क्षेत्रों के निर्यातकों और सभी एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु, मझोले उद्यम) निर्यातकों को ऐसे समय में प्रतिस्पर्धी दरों पर रुपया निर्यात ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी जब वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रही है।

विज्ञापन
Union Cabinet: Exporters will get subsidy under interest parity scheme till June 2024
central cabinet - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेप भेजने के पहले और बाद में रुपये निर्यात ऋण की सुविधा अगले साल 30 जून तक जारी रखने के लिए ब्याज समरूपता या सब्सिडी योजना के तहत 2,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इससे चिह्नित क्षेत्रों के निर्यातकों और सभी एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु, मझोले उद्यम) निर्यातकों को ऐसे समय में प्रतिस्पर्धी दरों पर रुपया निर्यात ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी जब वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रही है। इस योजना के तहत निर्यातकों को खेप भेजने के पहले और बाद में रुपया निर्यात ऋण पर सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस योजना के तहत 9,538 करोड़ रुपये के मौजूदा परिव्यय से इतर 2,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त परिव्यय जून, 2024 तक योजना को जारी रखने के लिए मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज और चीनी की पैकिंग के मानक को मंजूरी
कैबिनेट ने अनिवार्य पैकेजिंग मानदंडों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 100 प्रतिशत अनाज और 20 प्रतिशत चीनी को जूट की थैलियों में पैक करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed