फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet Expansion: these 43 leaders to take oath, UP gets most ministers

केंद्रीय मंत्रिमंडल: ये मंत्री लेंगे थोड़ी देर में शपथ, यूपी से सबसे ज्यादा मंत्री बनाए गए

Wed, 07 Jul 2021 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Jul 2021 06:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेंगे इसकी पूरी लिस्ट आ गई है। थोड़ी ही देर में इन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मोदी ने अपनी टीम में 10 मंत्रियों का प्रमोशन किया है तो 33 नए चेहरों को मौका मिला है। 

विज्ञापन
Union Cabinet Expansion: these 43 leaders to take oath, UP gets most ministers
PM Modi Cabinet Expansion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सबसे ज्यादा मंत्री बनाए गए हैं। उत्तराखंड से भी एक मंत्री बनाया गया है। जदयू के खाते से सिर्फ एक आर पी सिंह को ही मंत्री बनाया गया  है। जबकि लोजपा से भी पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनने का मौका मिला है। भाजपा सासंद राजकुमार सिंह को मिलाकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार से  तीन नेताओं को शामिल किया गया है।  वहीं, भाजपा नेतृत्व ने किसान आंदोलन के कारण चुनावी राज्य होते हुए भी पंजाब से एक भी मंत्री नहीं बनाया है।   

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कैबिनेट विस्तार में पंजाब को छोड़कर चुनावी राज्यों पर फोकस किया गया है। कैबिनेट में पिछड़ी और अतिपिछड़ी जातियों का भी ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक को तवज्जो दी गई है। गुजरात से 5 सांसदों को मंत्री बनने का मिला है. इसे चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।  दूसरी तरफ जदयू से केवल एक ही सदस्य को मंत्री बनाए जाने से जदयू खेमे में निराशा है। नीतीश कुमार भाजपा नेतृत्व पर चार मंत्री पद देने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए थे लेकिन वह उनकी इस जिद के आगे नहीं झुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ से पहले पीएम ने ली बैठक

मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम आवास पर एक मीटिंग हुई जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और  नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

 

यहां देखें सूची

मंत्रियों के नाम राज्य
नारायण तनु राणे महाराष्ट्र
सर्बानंद सोनोवाल असम
डॉ. वीरेंद्र कुमार मध्यप्रदेश
ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश
रामचंद्र प्रसाद सिंह बिहार
अश्विनी वैष्णव ओडिशा
पशुपति कुमार पारस बिहार
किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश
राज कुमार सिंह  
हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश
मनसुख मांडविया गुजरात
भूपेंद्र यादव राजस्थान
परषोत्तम रुपाला गुजरात
जी किशन रेड्डी  तेलंगाना
अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश
अनुप्रिया सिंह पटेल उत्तर प्रदेश
सत्यपाल सिंह बघेल उत्तर प्रदेश
राजीव चंद्रशेखर कर्नाटक
शोभा करंदलाजे कर्नाटक
भानुप्रताप सिंह वर्मा उत्तर प्रदेश
दर्शना विक्रम जार्दोश गुजरात
मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली
अन्नपूर्णा देवी झारखंड
ए नारायणस्वामी कर्नाटक
कौशल किशोर उत्तर प्रदेश
अजय भट्ट उत्तराखंड
बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश
अजय कुमार उत्तर प्रदेश
देवनिश चौहान गुजरात
भाग्वनाथ खुबा कर्नाटक
कपिल मोरेश्वर पाटिल महाराष्ट्र
प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा
सुभाष सरकार-पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल
भगवत कृष्णराव कराद महाराष्ट्र
राजकुमार रंजन सिंह मणिपुर
भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र
विश्वेश्वर टुडू ओडिशा
शांतनु ठाकुर पश्चिम बंगाल
महेंद्रभाई मुंजापारा गुजरात
जॉन बरला पश्चिम बंगाल
एल मुर्गन तमिलनाडु
नीतीश प्रामाणिक पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed