फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Cabinet Decision news in hindi Ashwini Vaishnaw Railways Airport Bengaluru Metro

Cabinet: बंगलूरू मेट्रो, बिहार और बंगाल के एयरपोर्ट से जुड़ी करोड़ों की परियोजना मंजूर; वैष्णव ने दी जानकारी

Fri, 16 Aug 2024 09:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

केंद्रीय कैबिनेट में आज अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कर्नाटक में मेट्रो परियोजना के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के बागडगोरा हवाई अड्डे से जुड़ी अहम परियोजना के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि वाली परियोजना मंजूर की गई है।

विज्ञापन
Union Cabinet Decision news in hindi Ashwini Vaishnaw Railways Airport Bengaluru Metro
केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, कैबिनेट ने तीन मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। साथ ही दो नए हवाई अड्डे के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। बंगलूरू मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे चरण में दो कॉरिडोर बनाने को भी मंजूरी दी गई है। पहला कॉरिडोर जेपी नगर चौथे चरण से लेकर केम्पापुरा तक बनाया जाना है। मेट्रो के अलावा बाहरी रिंग रोड पश्चिम को भी मंजूरी दी गई है। इस सड़क की लंबाई 32.15 किलोमीटर होगी। पूरी परियोजना के तहत 21 स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरा कॉरिडोर होसाहल्ली से कदबागेरे तक बनेगा। मगदी रोड के करीब बनाए जाने वाले इस कॉरिडोर की लंबाई 12.50 किलोमीटर होगी। इसमें 9 स्टेशन हैं।
विज्ञापन

अब तक 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जून में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए अब तक 2 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की प्राथमिकता नौकरियां पैदा करना और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
महाराष्ट्र की मेट्रो परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली
बंगलूरू मेट्रो के अलावा महाराष्ट्र की मेट्रो परियोजना को भी मंजूरी दी। केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, स्वीकृत की गई दूसरी मेट्रो परियोजना ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना है। इस मेट्रो परियोजना को 12,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाना है। मंजूर की गई तीसरी परियोजना पुणे मेट्रो का पहला चरण है। दक्षिण की ओर प्रस्तावित मेट्रो रेल की यह लाइन स्वर्गेट से कटराज तक 5.46 किलोमीटर की लंबाई में फैली है। परियोजना की कुल लागत 2,954.53 करोड़ रुपये है। इस लाइन को 2029 तक चालू किए जाने का लक्ष्य है।
बंगाल और बिहार में एयरपोर्ट से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की लागत वाले एयरपोर्ट प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद वैष्णव ने बताया कि बागडोगरा एयरपोर्ट पर 1,549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए सिविल एन्क्लेव को स्वीकृति दी गई है। बिहार के बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव को भी मंजूरी
इस प्रोजेक्ट में ए-321 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे की व्यवस्था करने में सक्षम एप्रन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव को भी मंजूरी दे दी है। इसकी अनुमानित लागत 1,413 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट में ए-321/बी-737-800/ए-320 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे और दो लिंक टैक्सीवे की व्यवस्था करने में सक्षम एप्रन का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed