फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet briefs the media on cabinet decisions today prakash javadekar

केंद्रीय कैबिनेट ने 'ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर' को दी मंजूरी, मास ट्रांजिट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 07 Oct 2020 03:45 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Union Cabinet briefs the media on cabinet decisions today prakash javadekar
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

कैबिनेट के निर्णयों पर बुधवार को सरकार की तरफ से जानकारी दी गई। इस जानकारी को साझा करने के लिए सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान मीडिया से मुखातिब हुए। सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीन, ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी गई।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना कोरोना वैक्सीन के अभाव में सुरक्षित रहने के लिए एकमात्र हथियार हैं। सार्वजनिक स्थानों पर इन उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन



जापान के साथ साइबर सुरक्षा पर पारस्परिक आदान-प्रदान होगा
जापान के साथ भारत के रिश्तों पर जानकारी देते हुए जावड़ेकर ने बताया कि जापान के साथ सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसमें दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा और अन्य सहयोग पर ज्ञान और प्रौद्योगिकी का पारस्परिक आदान-प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कनाडा के साथ एक अन्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसमें भारत के जूलॉजिकल सर्वे और कनाडा में इसी तरह के निकाय ने पशु जनन के बार-कोडिंग पर सहमति व्यक्त की है।  

सात खतरनाक रसायनों पर लगा प्रतिबंध
जावड़ेकर ने कहा, हमने स्टॉकहोम कन्वेंशन का अनुसमर्थन भी किया है। स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक सात रसायनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत दुनिया को एक सकारात्मक संदेश दे रहा है कि हम इस क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और हम स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरे को बर्दाश्त नहीं करते हैं।  

जीवाश्म ईंधन पर कम हो रही निर्भरता
केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी देने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। प्रधान ने बताया कि जीवाश्म ईंधन के आयात पर हमारी निर्भरता कम हो रही है। प्राकृतिक गैस मूल्य निर्धारण तंत्र को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने आज एक मानकीकृत ई-बोली प्रक्रिया को मंजूरी दी। ई-बिडिंग के लिए दिशानिर्देश बनाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा, सरकार भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर ऊर्जा उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिए हम विभिन्न स्रोतों जैसे सौर, जैव-ईंधन, जैव-गैस, सिंथेटिक गैस और कई अन्य माध्यमों से ऊर्जा प्रदान करना चाहते हैं। 

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कैबिनेट ने आज 8,575 करोड़ रुपये की लागत से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को पूरा करने की मंजूरी दे दी। इससे मास ट्रांजिट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। 


उन्होंने कहा, ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट की कुल रूट लंबाई 16.6 किमी और इस पर 12 स्टेशन होंगे। यह परियोजना यातायात भीड़ को कम करेगी, शहरी संपर्क को बढ़ाएगी और लाखों दैनिक यात्रियों के लिए एक स्वच्छ गतिशीलता समाधान प्रदान करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed