{"_id":"5f3d140f8ebc3e3ce0626d81","slug":"union-cabinet-approves-proposal-for-leasing-out-jaipur-guwahati-and-thiruvananthapuram-airports","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर-गुवाहाटी-तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयपुर-गुवाहाटी-तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
Wed, 19 Aug 2020 05:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 19 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डों को लीज पर देने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
फरवरी 2019 में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद पीपीपी मॉडल के माध्यम से अडानी एंटरप्राइजेज ने छह हवाई अड्डों 'लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी' के परिचालन के अधिकार हासिल किए थे।
विज्ञापन
ये छह हवाई अड्डे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व में हैं। अडानी एंटरप्राइजेज ने 14 फरवरी 2020 को एएआई के साथ तीन हवाई अड्डों 'अहमदाबाद, मंगलूरू और लखनऊ' के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रिमंडल ने पीपीपी मॉडल के माध्यम से जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Union Cabinet approves proposal for leasing out Jaipur, Guwahati and Thiruvananthapuram airports, of Airports Authority of India (AAI), through Public-Private Partnership: Union Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/BVBl7eRAcM
— ANI (@ANI) August 19, 2020